*बहुप्रतीक्षित आर्टिकल फिल्म पन्द्रह । विवादों मे घिरी नजर आ रही है*
अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
अनुभव सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म आर्टिकल 15 विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म को लेकर यूपी के ब्राह्मणों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। यूपी के सुल्तानपुर के दर्जनों आक्रोशित सदस्य पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय। वही पांडेय ने कहा है कि तत्थों से छेड़छाड़ करते हुए अत्याचारी दिखाया गया है यहा ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस फ़िल्म को वापस किया जाय या फिर संसोधन हो। न होने की दशा में हम लोग बाध्य होंगे। इसलिए हमलोग आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अभी पद्मावत फ़िल्म का मामला शांत ही हुआ है कि एक फ़िल्म फिर *आर्टिकल 15* रिलीज होने को है जिसको लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतर जिलाधिकारी कार्यालय आ धमके। जहां उन्होंने फ़िल्म के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा,और कहा कि यदि फ़िल्म *आर्टिकल 15* रिलीज होने की तैयारी में है हम उसका पूर्णजोर तरीके से विरोध करते है। सूबे में इस फ़िल्म को किसी भी दशा में चलने नही दिया जाएगा। यह फ़िल्म ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का कार्य कर रही है। हम लोग इस फ़िल्म को किसी भी दशा में चलने नही देंगे। इसी लिए हम लोग आज़ एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे।
0 टिप्पणियाँ