युवा समाजसेवी मतोली फौजी के नेतृत्व में शनि दर्शनार्थियों को युवाओं ने पिलाया शर्बत

दैनिक अक्षय मेल समाचार


प्रतापगढ़

चिलचिलाती धूप में शनि देव धाम के दर्शनार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए क्षेत्र के समाजसेवी त्रिभुवन सरोज के अगुवाई में दर्जनों युवाओ ने स्टाल लगाकर स्टेट ट्यूवेल सहेरूआ के समीप सरबत पिलाया। सरबत पिलाने का क्रम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा टीम के युवाओं ने आने जाने वाले दर्शनार्थियों को विनम्रता से रोक कर उन्हें मीठा जल पिलाया। त्रिभुवन सरोज के साथ दर्शनार्थियों को सरबत पिलाने वालो में मुख्य रूप से खलील अहमद, विकास सरोज, अनिल सरोज, कामताप्रसाद,दिनेश बाबा ,रामफेर, राजेश कुमार, राकेश कुमार,सरविन्द कुमार,प्रदीप कुमार,अजय सिंह,अरविंद, शुभम ,अंकित, गुल्लू, आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ