किसान सम्मान योजना के नाम पर लेखपालों द्वारा किसानों को लगवाया जा रहा चक्कर रामसनेहीघाट


रामसनेहीघाट बाराबंकी l उत्तर प्रदेश सरकार सभी किसानों को किसान सम्मान योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये देने का दावा कर रही है तो वहीं बाकी बचे किसानों को भी किसान सम्मान योजना का लाभ देने के लिए सरकार फरमान जारी कर रखा है। लेकिन उसके बाद भी एक गांव के सैकड़ो किसानों ने इसका लाभ लेने के लिए लेखपाल के चक्कर लगाने पर मजबूर है ।जहां सरकार की छवि धूमिल हो रही है तो सरकारी कारिंदे सरकार को बदनाम करने में लगे है, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया किसान सम्मान योजना मे 6हजार प्रत्येक किसान को मिलेगा। राजकुमार साहू मऩोज यादव ने बताया हमने लेखपाल को दो बार अपने डाक्यूमेंट्स दिए उसके बावजूद भी हमारे खाते में किसान सम्मान योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है ।जिससे हम लोग काफी निराश हैं। किसान सम्मान योजना के तहत ब्लॉक दरियाबाद , ब्लॉक बनीकोडर दोनों में काफी किसानो क़ो इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जिससे किसान अंदर ही अंदर काफी परेशान दिख रहे और लेखपालों के चक्कर लगाने में जुटे है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. मैंने भी बताए गए सारे दस्तावेज फरवरी माह में लेखपाल महोदय के पास जमा करवाये किन्तु अभी सम्मान राशि का कोई अता पता नही है।

    जवाब देंहटाएं
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)