अक्षय मेल समाचार/-मनीष मिश्र
प्रतापगढ़
कुंडा मां आनंदी सद्भावना के भोज में इलाके के हजारों ब्राह्मणों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में आए विप्रजनों ने इस भोज के मुख्य आयोजक कुल्लुर मिश्र की जमकर तारीफ़ की।बाबागंज विकास क्षेत्र के कुशहा मजरें डीह बलई गांव में ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में मां आनन्दी के मंदिर पर ग्यारह दिवसीय संकीर्तन के बाद शुक्रवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। भोज में माता रानी का प्रसाद लेने के लिए इलाके के हजारों ब्राह्मणों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कुंडा से बॉबी शुक्ल तो बिहार से मनीष शुक्ल की अगुवाई में सैकड़ों ब्राह्मणों ने भोज में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया। हीरागंज, झींगुर,आजादनगर, लखपेड़ा और महेशगंज के सैकड़ों ब्राह्मणों ने झींगुर निवासी सुनील मिश्र की अगुवाई में पहुँच कर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। झींगुर तिराहें से करीब डेढ़ दर्जन लग्ज़री वाहनों के साथ सुनील की अगुवाई में सैकड़ो ब्राह्मणों का जत्था कुशहा गांव में भोज के लिए रवाना हुआ। भगवा ध्वज सजें वाहनों पर सभी विप्रजन जय परशुराम का उदघोष करतें हुए कुशहा जाकर ब्रह्मभोज में शामिल हुए। जहां पर आयोजकों ने सभी विप्रजनों का दिल खोलकर स्वागत किया। इस दौरान अजय मिश्र, संजय शुक्ल,पत्रकार लोकेश त्रिपाठी,बबलू मिश्रा राय अस्करनपुर ,आनंद द्विवेदी, अरविंद तिवारी, गिरीश मिश्र, अंकुर द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, , बॉबी शुक्ल, मनीष शुक्ल, संगम मिश्र, सत्येंद्र मिश्र,विश्व दीपक त्रिपाठी मोनू पांडेय, संतोष पांडेय ,अश्वनी मिश्रा,त्रिलोकी नेता,शैलेन्द्र मिश्रा,इत्यादि हजारों की संख्या में विप्रजन मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ