बाराबंकी । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बाबा के सख्त फरमान खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़ के लिए कोई मायने नहीं रखता है तभी तो शाम होते ही साहब गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाते। इन्हें मानो सूबे के मुखिया के आदेशों का तनिक सा भी खौफ नहीं है ये जनाब मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाने में जरा सा भी नहीं हिचकते है।
हम बात कर रहे है विकास खंड कार्यलय हैदरगढ़ में तैनात खंड विकास अधिकारी राकेश प्रसाद की जो कभी भी ब्लाँक मुख्यालय पर बने आवास में रात्रि निवास नहीं करते है जो मुख्यमंत्री के आदेशों का खुला उल्लंघन है। बताते चले कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय तथा ब्लाँक स्तरीय को निर्देश दिया था कि सभी अधिकारी तैनाती स्थल पर आवासों पर ही रात्रि निवास करे जिससे समय की बर्बादी न हो उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा था कि यदि कोई भी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर तैनाती नहीं करता है तो उसके खिलाफ कठोर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जायेंगी। फिलहाल यहाँ की कहानी सीधा इसके उलट है हमारे संवाददाता द्वारा शाम करीब 6 बजे ब्लाँक मुख्यालय हैदरगढ़ जाकर पड़ताल की गयी तो पता चला कि खंड विकास अधिकारी आवास पर ताला लटक रहा था यहाँ कोई बताने वाला नहीं था की साहब कहाँ गये है। जब ब्लाँक मुख्यालय पर जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं रात्रि निवास नहीं करते है तो अधिनस्थ अधिकारियों को कौन कहे । अब देखना होगा क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस पर गौर करते है या नहीं यह बड़ा प्रश्न है।
*रिपोर्ट रामधीरज यादव बाराबंकी
0 टिप्पणियाँ