ब्राहमण समाज के तत्वाधान में विचार गोष्ठी संपन्न हुई ।


रामसनेहीघाट /बाराबंकी। राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज विधानसभा दरियाबाद द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें ब्राह्मण समाज की दुर्दशा पर विस्तृत चर्चा की गई और समाज के साथ सुख दुख में साथ रहने का संकल्प लिया गया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कात्यानी मिश्रा ने बताया कि अगर ब्राह्मण समाज संगठित नहीं हुआ तो आने वाले समय में ब्राह्मण समाज का अस्तित्व नहीं बचेगा मिश्रा जी ने बताया हम सुदामा भी हैं और समय आने पर परशुराम भी बनना जानते है कार्यक्रम संयोजक राजेश तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के बच्चों को अस्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान अवश्य दें क्योंकि समय आने पर अस्त्र और शस्त्र दोनों का महत्व होता है तथा ब्राह्मण को संगठित करना लक्ष्य भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज को कमजोर समझने वाले कमजोर समझना छोड़ दें ब्राह्मण सदैव ज्ञानी था और सदैव ज्ञानी रहेगा केवल हमें संगठित रहना होगा दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज को पहले शिक्षित होना बहुत जरूरी है क्योंकि बाराबंकी शिक्षा के नाम पर काफी पीछे है ब्राह्मण समाज के लोगों को दहेज का विरोध करना चाहिए शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के साथ हमेशा सुख दुख में खड़ा हूं क्षेत्र में ब्राह्मण के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा दरियाबाद पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेकानंद पांडे ने बताया ब्राह्मण समाज के साथ कतई अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए ब्राह्मण समाज के साथ हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर चलूंगा कार्यक्रम के संयोजक राजेश तिवारी सहायक विकास अधिकारी बनीकोडर दुर्गा प्रसाद पांडे पंकज तिवारी बलराम शुक्ला सुरेंद्र मिश्रा मधुकर अखिलेश तिवारी पत्रकार भोलानाथ मिश्रा अजय तिवारी पंकज शुक्ला शिव शंकर तिवारी विनय पांडे  आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ