7वीं आर्थिक गणना के क्षेत्रीय कार्य के निष्पादन हेतु जनपद स्तरीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन

दैनिक अक्षय मेल समाचार/प्रतापगढ़ 

7वीं आर्थिक गणना के क्षेत्रीय कार्य के निष्पादन हेतु जनपद स्तरीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। सर्वप्रथम अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा बताया गया कि इस बार आर्थिक गणना पेपरलेस एवं मोबाईल ऐप के माध्यम से की जायेगी। इस सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दयाराम यादव द्वारा आर्थिक गणना के सिद्धान्तों, प्रक्रियाओं, डिजिटल प्लेटफार्म और संगठन के लिये उपयोग किये जाने वाले डेटा संग्रह पर प्रकाश डाला गया। विस्तार से प्रशिक्षण पवन कुमार शर्मा एवं मनीष द्वारा दिया गया तथा आर्थिक गणना के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से चर्चा की गयी। वी0एल0ई0 की समस्याओं का कार्यशाला में पूर्णतया निदान किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 वी0एल0ई0 ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण/कार्यशाला में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक दयाराम यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, सी0एस0सी0 के जिला प्रबन्धक संदीप पाण्डेय एवं पवन कुमार शर्मा, एन0एस0एस0ओ0 मनीष, डी0सी0 पंकज शर्मा, समस्त अपर सांख्यिकीय अधकारी, समस्त सहायक सांख्यिकीय अधिकारी एवं कामन सर्विस सेन्टर के सैकड़ों संचालक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ