पुलिस जल्दी दर्ज नही करती है शिकायत भुक्तभोगीयो को लगाना पड़ता है थाने का चक्कर
पीड़ित महिला पहुँची एडीजी दरबार लगाई न्याय की गुहार साहब मुकदमा दर्ज करवा दीजिये प्लीज...मुन्नी देवी
पीड़िता का आरोप कपसेठी थाने के पुलिसकर्मी नही लिखे मुकदमा उल्टा जबरन सुलह का बना रहे दबाव ।
महिला कितना सुरक्षित यह चरितार्थ करता कपसेठी थाना ।
दैनिक अक्षय मेल समाचार ।
सेवापुरी/-कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में विगत 23 दिन पूर्व हुए महिला के साथ मारपीट लोक लज्जा भंग के मामले में 23 दिन से थाने का चक्कर लगा रही महिला की नहीं दर्ज हो रही एफआइआर उल्टा पुलिस जबरन सुलह समझौता का बना रही दबाव।*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर सेवापुरी निवास नी मुन्नी देवी पत्नी अमरचंद्र का 3 जून 19 को आबादी भूखंड आराजी नम्बर 778 क आपसी पारिवारिक बटवारा से प्राप्त अपने अंश पर रखे ईट वालु को एकत्रित कर रही थी की उसी समय महिला के जेठ हरीश चंद्र अखिलेश अभिषेक लाठी-डंडों से लैस होकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे जिससे महिला अपने घर में भागी तो मनबढो ने घर में घुसकर मारपीट लोक लज्जा भंग अश्लील हरकत जैसी कार्य करते हुए या धमकी दिए की अगर तुम दोबारा आबादी की भूमि पर दिखाई दी तो रात्रि के समय सोते हुए तुम्हारे पूरे परिवार पर तेजाब डालकर जान मार देंगे और कानूनी कार्यवाही करने गई तो उसका अंजाम भी बहुत बुरा होगा पीड़िता ने घटना की सूचना कपसेठी पुलिस को दी कपसेठी पुलिस के द्वारा मौके पर जांच पड़ताल की गई लेकिन महिला की एफ आई आर 23 दिन बीतने के बाद भी आज तक दर्ज नहीं हो सकी जिसके लिए महिला 23 दिनों से थाने का चक्कर लगाते लगाते थक हार एडीजी डीजीपी एसएसपी वाराणसी के यहां डाक द्वारा भेज कर व एसएसपी एडीजी को हाथों हाथ शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई पीड़िता का आरोप है कि कपसेठी पुलिस विपक्षियों के प्रभाव में आकर मेरी एफ आई आर दर्ज नहीं कर रही है।
0 टिप्पणियाँ