सुलतानपुर 20 अक्टूबर, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जनपद में दशहरा (विजयादशमी) का पर्व सकुशल सम्पन्न होने पर जनपदवासियों को बधाई दी। दोनों अधिकारियों ने दशहरे के पर्व पर गभड़िया स्थित रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रह कर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, एस0पी0 सिटी डा0 मीनाक्षी कात्यायन तथा प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के संरक्षक, अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी जनपद के गणमान्य नागरिक, मीडिया बन्धु आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ