अक्षय मेल /अमेठी।एआरटीओ और यात्री कर अधिकारी की संयुक्त टीम ने 15 वाहन किया सीज। मचा हड़कंप।। अमेठी। उप संभागीय अधिकारी परिवर्तन अमेठी तथा यात्री कर अधिकारी की संयुक्त टीम ने अपने चेकिंग के दौरान 15 वाहनों को सीज कर दिया है। आज कोतवाली क्षेत्र पीपरपुर तथा अमेठी में उप संभागीय अधिकारी परिवर्तन ने अपने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चल रहे वाहनो को सीज कर दिया है । चेकिंग के दौरान जिले के थाना पीपरपुर अंतर्गत 8 वाहन तथा अमेठी कोतवाली क्षेत्र में 4 वाहन को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है । इसी क्रम में यात्री कर अधिकारी मदन चंद के देखरेख में जिले के शिवरतन गंज थाने की पुलिस चौकी थाना अंतर्गत दो वाहन तथा जगदीशपुर थाना अंतर्गत एक वाहन कोशिश कर पुलिस के हवाले किया गया है एआरटीओ के संयुक्त सचिव में कर बकाया स्कूल वाहन तथा कागज फिटनेस ना होने के कारण तथा डग्गामार वाहनों को सीज किया गया है इस तरह से वाहन चेकिंग और कड़ी कार्यवाही से प्रबंध तंत्र और स्कूल वाहन चालकों तथा वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा है ।। आज सुबह ही उप संभागीय अधिकारी परिवर्तन पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने अपने दल बल के साथ पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे स्कूल बसों वाहनों तथा अवैध रूप से चल रहे वाहनों , विना फिटनेस , कर बकाया वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पूरे जनपद में अवैध रूप से चल रहे स्कूल तथा किसी भी प्रकार से चल रहे अवैध वाहनों को सीज करने का निर्देश दिया गया है ।जहां भी अवैध रूप से चल रहे वाहन पाए जाएंगे तुरंत विद्यालय प्रबंधन तंत्र तथा वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी इस तरह के कार्यवाही से स्कूल प्रबंधन तंत्र और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।पूरे जनपद के हर क्षेत्र में अवैध रूप से स्कूल वाहन चल रहे हैं जिसमें बच्चों को भारी संख्या में भेड़ बकरियों की तरह डालकर स्कूल पहुंचा जाता है कभी भी कोई बड़ी घटना के अंदेशा से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में ए आर टी ओ द्वारा वाहन सीज करने की कार्यवाही को बड़ी कार्यवाही से जोड़ा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ