अमेठी में काली Scorpio में विधायक का स्टीकर लगाकर विधायक स्टाइल में चलते हैं रिंकू

अमेठी। अशोक श्रीवास्तव

     आजकल विधायक की गाड़ी गांव -गांव टहल रही है। इस पर विधायक नजर नही आते परंतु अधिकांश समय रिंकू सवार रहते है। पुलिस भी वाहन पर विधायक का स्टीकर लगे होने से सलामी ठोकने से बाज नही आते। ग्रामीण विधायक का वाहन देखकर वाहन रुकवाने का प्रयास करते है। लेकिन ड्राइवर गाड़ी न रुकने का इशारा करते हुए धूल के ओझल हो जाती है। उत्तर प्रदेश के अमेठी विधानसभा क्षेत्र में काले रंग की Scorpio जिस पर यूपी 32 नंबर अंकित है विधायक के स्टीकर का दुरुपयोग आखिर रिकू कैसे कर रहा है। इससे जाहिर है रिंकू सरकारी दफ्तर मे भी अपना रोग जरूर जमाता है। इस विधायक के स्टीकर लगी गाड़ी से जाहिर है कि सबका साथ और सबका विकास भाजपा का नारा साकार हो रहा है। शासन प्रशासन कब तक शासनादेश का उलघ्घन बर्दाश्त करेगा। जबकि सख्त निर्देश है कि वाहन पर विधायक का स्टीकर नेम प्लेट न लगायी जाय। फिर भी विधायक का स्टीकर लगाकर सड़को पर रिंकू जैसे लोग फर्राटे भर रहे है।
आखिर कानून का पालन कब होगा? माननीय निर्वाचित होने के बाद संकल्प लिया अब विधायक जी अपना संकल्प भूल गये और शासन का उलंघ्घन जब माननीय के नाम पर लोग कर रहे है तो शासन के नियम कानून का पालन कौन करायेगा? आखिर है न भयमुक्त समाज?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ