कोटे के हुए चुनाव में सोनू का चयन

कोटे के हुए चुनाव में सोनू का चयन

गौरीगंज-अमेठी।

विकास खण्ड के शहबाजपुर में आज सरकारी राशन के गल्ले का चुनाव हुआ। सोनू ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी राम लाल को 130 मतों के अंतराल से हरा कर जीत का सेहरा बाँधा, चुनाव प्रा विद्यालय शहबाजपुर में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सिपाही लाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश पाठक, देवेन्द्र कुमार सहायक सांख्यिकी अधिकारी, ग्रा पं अधिकारी गंगा प्रसाद मिश्र, राम अभिलाख, शक्ति निशा की देखरेख में सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें दो लोगो ने नामांकन किया। मत्रपत्रो द्वारा मतपेटी में वोट डाले गये। कुल 434 मतों में 425 लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे 6 मत अवैध घोषित हुआ। इमली निशान सोनू ने 280 मत हासिल किया,  प्रतिद्वंदी आम निशान राम लाल को 139 मत पाकर सन्तोष करना पड़ा। कोटे का चयन हो जाने से ग्राम सभा मे खुशी की लहर दौड़ गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ