गरीब असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य :-नकुल टंडन । कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित ।

गरीब असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य :-नकुल टंडन ।
कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित ।
अमेठी(ब्यूरो)।
गरीबों असहायों साधु-संतों की मदद करना चारों धाम करने से ज्यादा फलदाई है ऐसे पुण्य कार्यों में समाज के प्रबुद्ध लोगों जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों को आगे आकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए उक्त बातें कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी पर आयोजित कंबल वितरण के दौरान व्यापारी नेता नकुल टंडन ने कही ।
स्थानीय कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी पर आयोजित कंबल वितरण के दौरान व्यापारी नेता नकुल टंडन ने कहा कि भीषण ठंड लहरी के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से परेशान है ऐसे में ठंड से बचने के लिए गरीबों असहायों साधु-संतों जरूरतमंदों की सेवा करना पुंय कार्य समाज के प्रबुद्ध लोगों जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इस दौरान दर्जनों गरीब असहाय जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किया कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय भाजपा सचिव भूपेंद्र मिश्र सुरेश तिवारी अरुण कुमार मिश्र आदि ने समाज के कमजोर तबके के लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य बताते हुए कार्यक्रम के आयोजक व्यापारी नेता नकुल टंडन द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को सेवा की भावना से जुड़कर ऐसे पुनीत कार्यो में आगे आकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए उक्त मौके पर निरंजन यादव वीरेंद्र अग्रहरि दामोदर शुक्ला दिलीप माहेश्वरी सुधाकर तिवारी हाजी जब्बार शिव लाल यादव कार्तिक टंडन कपिल खत्री सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ