जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा बृजेश कुमार भव्य शपथ ग्रहण की साक्षी बने नगर पंचायत

जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा:- बृजेश।
भव्य शपथ ग्रहण की साक्षी बनी नगर पंचायत
मुसाफिरखाना अमेठी।  हाथों में फूलों की माला मन में विकास के अरमान एवं कुछ ऐसा कर दिखाने का संकल्प लिए नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश कुमार ने 10 वार्ड सदस्यों के साथ नगर पंचायत परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की एस डी एम अभय कुमार पांडेय द्वारा शपथ दिलाने के बाद चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि सेवक बन कर कार्य करूंगा विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा शपथ ग्रहण के लिए नगर पंचायत परिसर स्थित रामलीला मंच को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया था शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोगों के सम्मान में कोई कसर बाकी न रह जाय।इसकी व्यवस्था चेयरमैन बृजेश कुमार अग्रहरि व इनके अनुज राज कुमार अग्रहरि स्वमं संभाले थे एस डीएम अभय कुमार पांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई ।अपने चेयरमैन कार्यकाल की दूसरी पारी खेलने जा रहे बृजेश अग्रहरि ने शपथ ग्रहण के बाद पहले संबोधन में कहा कि नगर का विकास एवं नगर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करुंगा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि चुनाव में अपार समर्थन देकर जनता ने जो विश्वास  मुझ सेवक पर किया है  उस  विश्वास पर मैं खरा उतर सकूं ईश्वर से यही मेरी प्रार्थना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने विश्वास दिलाया कि नगर के विकास के लिए पार्टी संगठन आपके साथ है इसके लिए प्रदेश व केंद्र तक चलना पड़ेगा तो हम लोग तैयार हैं कार्यक्रम को कृष्ण कुमार तिवारी पिंकू तिवारी, श्री राम कौशल ,सेवानिवृत्त एस डी एम गया प्रसाद अर्चना द्विवेदी सहित अन्य  ने संबोधित किया इस मौके पर नवनिर्वाचित सभासद चंदन मोदनवाल स्मिता जयसवाल अनवर अली  हसन उल्ला अंकिता गुप्ता सोनू सहित सभी 10 वार्डों के सभासद एव अनिल अग्रहरी सुधीर खत्री शिव हरि अग्रहरी सतीश कसौधन संजय तिवारी सहित नगर वासी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शायराना अंदाज में दिखे चेयरमैन
इन सेट।
चेयरमैन बृजेश हरि ने जनता के अभूतपूर्व सहयोग पर भावुक होते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के बाद हमें एहसास हुआ कि नगर वासियों के मन में मेरे प्रति कितना स्नेह है उन्होंने कहा कि हमें इस सम्मान की भरपाई करने में शायद सदियां गुजर जाएं उन्होंने जनता के प्रति विशेष तौर पर आभार जताया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ