घर से लापता युवक का नहीं लगा सुराग

घर से लापता युवक का नही लगा सुराग

शाहगढ़-अमेठी(ब्यूरो)

सरकारी आवास कलोनी से गायब युवक का अब तक कही पता नही चल पाया है। परिजन किसी अनहोनी को लेकर बहुत चिंतित है, जबकि घर वाले खुद के संसाधनों से युवक को ढूढने में लगे हुए है। मामला मुंशीगंज कोतवाली के शाहगढ़ पुलिस चौकी का है। पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट के बी शुक्ला का पुत्र राहुल उर्फ सूरज उम्र 21 वर्ष रविवार सुबह 10 बजे नाश्ता परिजनों के साथ किया। सरकारी आवास से निकल कर बाहर गया। जो शाम तक वापस नही आया। शाम होते परिजनों ने खोजबीन चालू की जो काफी ढूढने बाद भी नही मिल रहा। परिजनों के मुताबिक युवक का क्रिया कलाप हाल के दिनों में परिजनों से अच्छा नही चल रहा था, जिसका इलाज मेडिकल कालेज लखनऊ से चल रहा है। जिसकी उन्होंने बहुत खोजने की कोशिश की लेकिन लड़के का कही कोई पता नही चल रहा।
रिपोर्ट राम केवल यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ