उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न।।
अब्दुल रशीद अध्यक्ष और रमाकांत मौर्य महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित।
अमेठी {ब्यूरो):-उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अमेठी का दो दिवशीय 23 व 24 दिसम्बर त्रिवार्षिक अधिवेशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगंज विकास क्षेत्र तिलोई के प्रांगण में हो रहा है। इस अधिवेशन में वतौर मुख्य अतिथि तिलोई विद्यायक मंयकेश्वर शरण सिंह और विशिष्ट अतिथि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री सत्य प्रकाश मिश्र मौजूद रहे। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने अधिवेशन की अध्यक्षता किया। अधिवेधन का आयोजन जनपदीय कार्य समिति के अध्यक्ष अब्दुल रशीद ,रमाकांत मौर्य,देवी शरण कनौजिया,जय राम कनौजिया , तिलोई के प्राथमिक शिक्षक संघ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की पूरी कार्यसमिति ने संयुक्त रूप से किया जिसमें प्रदेश स्तर के वड़े बड़े पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह,प्रांतीय महामंत्री सत्य प्रकाश मिश्र,प्रांतीय उपाध्यक्ष अदील मंसूरी,मंडलीय संयोजक समर जीत सिंह,मंडलीय उपसंयोजक अली हुसैन,महामंत्री उन्नाव सौरभ सिंह,लखनऊ मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेंगर,उपाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा,प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया ,तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह , गुरु चरन आदि ने संबोधित किया।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवशीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन में जिलाध्यक्ष के पद पर अब्दुल रशीद तथा जिला महामंत्री के पद रमाकांत मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए । प्रांतीय संगठन पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण में अमेठी जनपद की 21 सदस्यीय कार्यकारणी घोषित की गयी। जिसमे जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद,महामंत्री रमाकांत मौर्य,कोषाध्यक्ष देवी शरण कनौजिया,उपाध्यक्ष रघुनंदन यादव,सत्यदेव यादव,जगदम्बा प्रसाद,जय राम कनौजिया,डॉक्टर अशोक वर्मा,संजीव भारती, मीरा गुप्ता,संयुक्त मंत्री कपिलेश यादव,दुर्गा प्रसाद मिश्र,शैलेन्द्र कुमार आनंन्द तथा लेखाकार के पद पर संजय कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मंडलीय माह सचिव समर जीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी ।अधिवेशन में मुख्य रूप से अतुल श्रीवास्तव,ए बी आर सी बृजेश कुमार सिंह,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय लीही हरि प्रसाद यादव,ओम प्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक प्रेम चंद यादव,फूल चंद,एबीआरसी शुकुल बाजार राम प्रताप रावत,रामजीत वर्मा,जूनियर संघ अध्यक्ष मुसाफिरखाना अभिमन्यु यादव,राज कुमार गुप्ता सहित हजारो की संख्या में अध्यापक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ