अमेठी
अमेठी नवागंतुक जिला अधिकारी शकुंतला गौतम ने आज दोपहर बाद अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सबसे पहले कोषागार गई और वहां पर पहुंच कर कोषागार का मुआयना किया,और उसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभागवार सभी विभागों के समीक्षा की अपने समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी अधिकारी अपना काम किसी अधीनस्थ अथवा सहयोगी रखना छोड़ें और एक टीम बनाकर टीम की तरह से काम करें आईजीआरएस के मामले पर नवागंतुक जिलाधिकारी सख्त हुई और उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी फर्जी या गलत रिपोर्ट ना लगाई जाए जनता को सुनकर उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए और जनता के साथ कोई अन्य व्यक्ति आता है तो ऐसे मामलों से दूरी रखी जाए
0 टिप्पणियाँ