कप्तान साहब थाना बना दलालों का अड्डा। सीएम का आदेश दरकिनार।

कप्तान साहब थाना बना दलालो का अड्डा।
सी एम का आदेश दरकिनार।

अक्षय मेल समाचार

वीरेंद्र पांडेय,जगदीशपुर/अमेठी:-क्राइम मीटिंग में कप्तान साहब थानाध्यक्षो को कानून ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने व अपराधों पर अंकुश लगाकर  फरियादियो को इंसाफ देने की कड़ी हिदायते देते रहते है परन्तु  यदि थाने पर दलाल हावी हो तो यह आदेश रंग कैसे ले पायेगा  वैसे तो मात्र दिखाने के लिए थाने पर लिखा मिलेगा कि यहां दलालो का प्रेवेश वर्जित है परन्तु नम्बर एक का कमाऊ थाना जगदीशपुर जहाँ आते ही खाखी वर्दी की धाक ऐसी जम जाती है कि थाना दलालो का अड्डा  होने से साधारण फरियादी फटकने नही पाते यहाँ प्रदेश के मुखिया सी एम का आदेश निर्बल गरीब पीड़ितों को न्याय देने का फरमान भी दरकिनार कर पुलिस समस्त कार्य दलालो के इशारे पर करके अपनी अहम भूमिका निभा रही है
थाना जगदीशपुर जो जिले का अभिन्न अंग बनकर  महत्त्वपूर्ण माना जाने वाला विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है यहां चोरी छनैति राहजनी मारपीट छेड़छाड़ दुर्घनाएं होना आम बात हो गई अपना दुखड़ा लेकर थाने आने वाले फरियादियो को फटकार कर भगाना पुलिस की आदी बनी हुई है यदि दलालो से मिलकर अपनी फरियाद सुनाई जाए तो ही कार्य होना सम्भव  है या तो  पुलिस कप्तान अथवा उच्चाधिकारियों या प्रभावशाली नेता के प्रभाव में जाए तभी कोई कार्यवाही सम्भव है  जैसा कि अभी हाल में ही सूत्रों द्वारा  पता चला कि आनन्द नगर चौराहे पर हर भान पाठक की बिल्डिंग मटेरिअल की दुकान से चोर लगभग चार लाख की लोहे की सरिया चुरा ले गए हप्टो दौड़ लगाने के बाद रिपोर्ट तब लिखी गई जब भाजपा पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने दूरभाष द्वारा पुलिस कप्तान सारी दास्तान सुनाई तब कही हरकत में आई पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर शांत बैठ गई करीडीह निवासी 70 वर्षीय बृद्ध  बुधना की बाग में  अमरूद व आम की डाले दबंगो ने काट कर गिरा दिया  न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही बृद्ध निराश होकर घर बैठ गई ऐसे तो दर्जनों फरियादी है जो फरियाद लेकर जाने के बाद भी दलालो से न मिलने उच्चाधिकारी के शरण मे न जाने के कारण चुप मार कर घर बैठ जाते है वैसे तो थाने पर आने वाली घटनाओं को छुपाने में पुलिस माहिर है इसी उद्देश्य से तहरीर लेकर बाद में मिलने की बात कह कर लोगो को वापस लौटाती है जिसके चलते 23 अक्टूबर की बीती रात्रि सी एच सी के ऑपरेशन रूम से गैस सिलेंडर समेत हजारो का माल चोर चुरा ले गए 26 अक्टूबर को ब्लॉक के पास हैदर मुंतकी के घर पच्चीस हजार की चोरी 29 अक्टूबर को करीडीह के सुभाष के यहाँ हजारो की चोरी 27 नवम्बर को बूबूपुर निवासी अनिल मिश्र व हरि बिलास तिवारी दो घरो से ढाई लाख की चोरी आदि ऐसी दर्जनों ऐसी चोरिया है जिसे कहा तक कहा जाय पुलिस तहरीर लेकर रिपोर्ट नही दर्ज की  फरियादी दौड़ते रहे मामला बन्द कर दिया गया यू तो अतिसवेदन शील थाना होने के चलते यहाँ घटना होती रहती है  जो अखबार की सुर्खियों में हमेशा छाई रहती है जिस पर नियंत्रण हेतु जो भी पुलिस कप्तान जिले की भगडोर सँभालता है थाना जगदीशपुर पर प्रथम दृष्ट्या ध्यान केंद्रित कर कार्य कुशल थानाध्यक्ष की नियुक्तिकर देता है कोई यहां आने के बाद उदारता पूर्ण ब्यवहार के चलते वर्षो तक नाम कमाकर जमा रहता है तो कोई लाइन हाजिर होकर यहां से जाता है जैसा कि पूर्व में देखने को मिल चुका है  अब देखना यह है कि चोरियो के खुलासे व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हाल ही में आए कप्तान महोदय भविष्य में क्या कदम उठाते है: इसे तो वक्त ही बताएगा परन्तु लोगो मे नवयुवक तेज कप्तान के आने से यह चर्चा लोगो मे चल रही है  कि  फर्यादियो को राहत मिलकर पुलिस की मनमानी पर अंकुश जरूर लगेगा
क्षेत्र में पुलिस के आय के स्रोत--- बालू व मिट्टी खनन डग्गामार वाहन  कोयला व लकड़ी कटान का कारोबार पशु वध मछली व रोडो के किनारे बकरे के मांस के कारोबारी पुलिस बूथ पर धन उगाही अवैध दारू की भट्ठी स्मैक का कारोबार लड़ाई झगड़े में समझौता कराना एक्सीडेंट व दुर्घटना में गाड़ियों व चालको को रिहा करने जाच इन्क्वारी पास पोर्ट चरित्र प्रमाण पत्र पूछताछ के एवज में थाने लेकर छोड़ना आरा मशीन आदि अवैध कारोबार पुलिस के आय के स्रोत बने हुए है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ