पुलिस की संवेदनहीनता के कारण गई छात्र की जान। कोतवाली के सामने हुई दुर्घटना घंटे बाद  पहुंची एंबुलेंस

पुलिस की संवेदनहीनता के कारण गई छात्र की जान।

कोतवाली के सामने हुई दुर्घटना घंटे बाद  पहुंची एंबुलेंस

अक्षय मेल समाचार

 मुसाफिरखाना /अमेठी 

कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार की सुबह कोतवाली के सामने रौंद दिया छात्र आधे घंटे तक कराहता रहा मित्र पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने की ज़हमत नहीं ली सूचना के आधे घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची आखिरकार जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते छात्र ने दम तोड़ दिया कोतवाली क्षेत्र के मठ सरस्वती गिरि निवासी सूर्य सेन यादव पुत्र राजकुमार उम्र 16 वर्ष साइकिल से कोचिंग पढ़ने आ रहा था कि कोतवाली के ठीक सामने लखनऊ की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक यूपी 32 एन ई 5981 ने रौंद दिया घायल अवस्था में छात्र कोतवाली गेट पर आधे घंटे तक कराहता रहा। 108 एंबुलेंस को फोन पर मित्र पुलिस देरतक तमाशबीन बनी रहे आखिरकार जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते  छात्र  दम तोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ