सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य:- सुरेश
पासी
अक्षय मेल समाचार
मुसाफिरखाना/ अमेठी :-आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी नकुल टंडन के समर्थन में भाजपाइयों ने झोंकी ताकत प्रथम चरण के निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सत्ताधारी भाजपा प्रत्याशी व्यापारी नेता नकुल टंडन के समर्थन में राज्यमंत्री सुरेश पासी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से वोट मांगे एवं नगर के चौराहोे पर नुक्कड़ सभाएं की जनसंपर्क के दौरान राज मंत्री सुरेश पासी ने नगर वासियों को विस्वास दिलाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है तो मुसाफिरखाना नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत होगी एवं नगर का गुणवत्तापूर्ण विकास होगा भाजपा प्रत्याशी नकुल टंडन के समर्थन में नगर भ्रमण के दौरान राज मंत्री सुरेश पासी जनता से रूबरू होते हुए कहा कि आने वाली 22 तारीख को निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर कमल को खिलाएं उन्होंनेने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीतकर आएगा तो सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों एवं नगर वासियों तक पहुंचेगा उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास इसी क्रम में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी व्यापारी नेता ने कहा कि व्यापारी एवं व्यापारी का बेटा हूं दिल से जुड़ा हूं व्यापारियों की परेशानी को भलीभांति जानता हूं भाजपा का लक्षय सबका साथ सबका विकास के साथ नगर को स्वच्छ एवं बेहतरीन बनाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि अगर नगर की जनता ने मौका दिया तो नगर का चहुँओर गुणवत्ता पूर्ण विकास होगा एवं सभी का मान-सम्मान एवं भस्यमुक्त समाज की स्थापना हमारी पहली प्राथमिकता होगी इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय पूर्व जिला दुर्गेश त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार नाथ शुक्ल मिश्रा कपिल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ