दरोगा ने मारा थप्पड़,उड़ाई मानवाधिकार की धज्जियां,आंदोलित हुए व्यापारी

दरोगा ने मारा थप्पड़, उड़ाई मानवाधिकार की धज्जियां,आंदोलित हुए व्यापारी ।

हरि प्रसाद यादव , संपादक दैनिक अक्षय मेल।

अमेठी। अमेठी जनपद के थाना बाजार शुक्ल थानाध्यक्ष   विनोद कुमार मिश्र ने सड़क पर खड़ी एक पिकअप के सम्बन्ध में पूॅछताक्ष करते समय एक व्यापारी के लड़के की की पिटाई कर दी । जहॉ कटरा चौराहा पर स्थित व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस के विरोध पर सड़क पर आ गये। पुलिस स्टेशन के उत्तर कटरा चौराहा पर लोहा व्यापारी राजेश गुप्ता की पिकअप सड़क पर खड़ी थी। जिसके सम्बन्ध में जानकारी व्यापारी पुत्र राहुल से करने लगे। दौरान-ए-जानकारी बात क्या हुई ़? कि थानाध्यक्ष राहुल पुत्र राजेश गुप्ता की पिटाई करते हुए थाना पर ले आये। यह वाक्या देख व्यापारी को अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं हुआ व्यापारी लामबन्द होकर अपनी-अपनी दूकाने बन्द कर पुलिस विरोध में सड़क पर उतर आये। और लगभग एक घण्टा जाम की स्थिति खड़ी कर दी। कस्बा बाजार शुक्ल का बाजार दिवस होने के कारण जाम को भेद कर आगे बढ़ने वाले ग्रामीणों से आक्रोशित व्यापारी सड़क पर नारे बाजे करते रहे। सड़क अतिक्रमण पर आज ही क्यों उखड़ गये दरोगा जी !
सड़क पर खड़ी व्यापारी की एक पिकअप को लेकर आखिर आज ही दरोगा जी इस तरह क्यों उखड़ गये । कि व्यापारी पुत्र की पिटाई शुरू कर दी । और पीटते-पीटते उसे थाना में लाकर हाजिर कर दिया। व्यापारी भी इस उत्पीड़न को बर्दाश्त न कर सड़क पर उतर गये और रोड जाम कर दिया। वह बात अलग है कि बाद में स्थिति सामान्य हुई। इधर व्यापारी सड़क पर रोड़ जाम कर दरोगा का विरोध प्रर्दशन कर रहे थे उधर कस्बा से मात्र 300 मीटर दूरी पर स्थिति हनुमान मंदिर पर राज्यमंत्री सुरेश पासी जिला मुख्यालय पर होने वाली सभा की तैयारी का जायजा लेते रहे। व्यापारी पुत्र की पिटाई और थाना पर लाया जाना और फिर जानकी प्रसाद गुप्ता आदि सुपुर्दगी में छोड़ा जाना। लगभग एक घण्टे में यह प्रक्रिया होती रही । परन्तु एक बात की चर्चा जोरो पर है कि बाजार शुक्ल में सड़क पर अतिक्रमण आम बात है इस अतिक्रमण के चलते आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है जो किसी ही दिन शायद पुलिस को सड़क पर अतिक्रमण दिखा हो। परन्तु आज ही दरोगा जी को अतिक्रमण का किस्सा बनी वह पिकअप दरोगा जी को नजर क्यों आई और आगबाबूला को गये। कहीं दरोगा जी की गतिविधि भी तो इस तैयारी का हिस्सा तो नहीं है। जिससे दरोगा जी इस तरह उखड़ गये हो। बहरहाल यह सब लोगों से मिल रही चर्चा से निकली हुई आवाज ही है। और कारण क्या था स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ