शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर सुनिशिचत करे अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही:- योगेश कुमार
हरि प्रसाद यादव,अमेठी(संपादक दैनिक अक्षय मेल) :-
जिलाधिकारी योगेष कुमार ने मुषीगंज कोतवाली व अमेठी कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान समस्त संबंधित अधिकारियो को निर्देषित
करते हुए कहा कि समाधान दिवस के दौरान आये सम्पूर्ण मामलों का निस्तारण
करने मे बिलम्ब न हो इसके लिये आये मामलो को गम्भीरता से लेते हुये उसका निस्तारण त्वरित करना सुनिष्चित करे। उन्होने कहा कि जिन मामलो का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका उन्हें भी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस के दौरान षिकायतकर्ताओं के
मोबाइल नम्बर के साथ-साथ उनके मामलों को भी अंकित किया जाए और जल्द से
जल्द मामलों के निस्तारण की कार्यवाही सुनिष्चित की जाए । उन्होने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देषित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों की शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिष्चित करें। उन्होंने मुषीगंज व अमेठी में समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक को निर्देषित करते हुए कहा कि षिकायतकर्ता को षिकायती पत्र की एक प्रति अवष्य दें।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना
प्रभारियों का निर्देषित करते हुए कहा कि थाना दिवस पर प्राप्त मामलों के निस्तारण के लिए मौकें पर जाए और सही तथ्यों के आधार पर जांच कर मामलों
को यथा षीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी थानें में निस्तारण लापरवाही की षिकायत पाई गयी तो संबंधित पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही
की जायेगी। समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी श्री षैलेन्द्र मिश्रा, पुलिस
क्षेत्राधिकारी अमेठी, सहित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ