भक्तो का जनसैलाब माँ के विसर्जन में भारी तादात में झाकियाँ निकाली गई।
देर शाम तक माँ के जयकारों से गूँज रहा था नगर क्षेत्र वही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद
अमेठी:-माता रानी के विसर्जन में उमड़ा भक्तो का जनसैलाब।समितियों ने जगह जगह प्रसाद का वितरण किया।सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन सख्त चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात।
जगदीशपुर सहित तमाम क्षेत्र की मूर्तिया विसर्जन के लिए रामलीला मैदान में एकत्र होकर आमघाट के लिए प्रस्थान किया। माँ के अंतिम दर्शन के लिए अपार जनसमूह सड़को पर कतार बध होकर जयकारा लगा रहा था।महिलाएं भी माँ के जयकारा लगाने में किसी से पीछे नही दिखी।एकत्र मूर्तियो की अगुवानी जगदीशपुर विधायक व कौशल विकास मंत्री श्री सुरेश पासी दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष सोनू यज्ञसैनी (बीजेपी युवा नेता ) रामलीला समिति अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सरक्षक छेदी लाल यज्ञसैनी ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह राकेश विक्रम सिंह संजय सिंह सिटेड मास्टर मान सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष गौरव सिंह नव दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश यज्ञसैनी निकाली गयी।वही सभी समितियों के सदस्य गण पदाधिकारी माँ के शोभा यात्रा में सम्मलित हुए।शोभा यात्रा में रजनीश सिंह मनधारा सिंह हरिनाम सिंह जिपस पंकज जिपस विमलेश सरोज सुरेश कुमार यज्ञसैनी संतोष कौशल विनोद यज्ञसैनी डारेक्टर शतीस कौशल नीरज कौशल तुंगनाथ सेठ आधा सैकड़ा से अधिक निकली झांकियो के साथ मौजूद रहे।सुरक्षा को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रकाश कोतवाल राम औतार सहित कई थानो की पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही l
0 टिप्पणियाँ