वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने मैंच का उद्घाटन किया।

वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने मैंच का उद्घाटन किया।

अक्षय मेल समाचार।
बीकापुर अयोध्या। सांई दाता क्रिकेट स्टेडियम मौरावां में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने मैंच का उद्घाटन किया।
  अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मौरावां स्थित सांई दाता क्रिकेट स्टेडियम मैदान में  आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव द्वारा मैंच का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्री यादव द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उपस्थित जनमानस के बीच खेल की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए जनमानस से खेल के प्रति जागरूक होने एवं गांव देहात से उभरते हुऐ प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं उनका सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि खेल से जहां शारीरिक और मानसिक लाभ होता है वहीं सामाजिक सम्मान और आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलती है।
इस अवसर पर क्रिकेट मैच के आयोजक वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रधान मौरावां श्रीकृष्णा यादव अध्यक्ष लल्लू यादव एवं लकी यादव संचालक राजबली यादव कोषाध्यक्ष रवि यादव अजय यादव सत्य प्रकाश यादव मित्रसेन यादव जग प्रसाद यादव कुलदीप यादव झब्बर यादव  एडवोकेट हरीनाथ यादव कृष्ण नारायण यादव राजाराम यादव सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
मैच के संचालक राजबली यादव ने बताया कि मैच का शुभारंभ 20 जनवरी को किया गया जिसका समापन 26 जनवरी को फाइनल मैच के साथ किया जाएगा।
विजेता टीम को 21000 नगद एवं उपविजेता को 11000 नगद एवं ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ