नवनिर्मित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन एवं खिचड़ी भोज तथा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

नवनिर्मित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन एवं खिचड़ी भोज तथा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना अमेठी।मकर संक्रांति के अवसर पर अढ़न पुर गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवकेश सिंह गुडडू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन के साथ ही खिचड़ी भोज के साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह व कुंवर रानी मधुरिमा सिंह शामिल हुई ।

नारा अढनपुर गांव में नवनिर्मित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया ।प्रधान प्रतिनिधि लवकेश सिंह गुडडू द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज व कम्बल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा व उनकी मदद करना पुण्य काम है।प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अपने आसपास के लोगों का अपनी क्षमता के अनुसार ध्यान रखें जिससे समाज का सर्वांगीण विकास हो सके उन्होंने कहा राजनीति समाजसेवा का माध्यम है इस काम में सभी लोग मिलजुल कर जनता की हर संभव मदद करें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी पत्नी कुंवर रानी मधुरिमा सिंह ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है।मानवता की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।उन्होंने जन प्रतिनिधियों से समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लवकेश सिंह गुडडू ने कहा कि वे अजीवन गरीबों मजलूमों की सेवा करने के लिए कृत संकल्पित है।कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोलानाथ त्रिपाठी कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम लखन शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह हरीश दुबे मुरलीधर दुबे राम अक्षयवर सिंह प्रदीप सिंह पूर्व प्रधान जियालाल पासी राजीव तिवारी राम प्रताप यादव हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं शामिल रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ