गम्भीर रूप से घायल को गोल्डन ऑवर के भीतर, अस्पताल पहुॅचाने वाले को राहवीर योजना-2025 के अन्तर्गत मिलेगा 25000 प्रोत्साहन राशि और प्रशस्तिपत्र।
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अनुभाग-03 लखनऊ पत्र सं0-3032/तीस-3-2025 दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 में दिये गये निर्देश के अनुपालन में ’’राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का आयोजन दिनांक 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक जनपद अमेठी में किया जा रहा है। सोमवार को प्रवर्तन दल अमेठी द्वारा जनपद के तिराहों एवं चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही वाहन चालको एवं आमजन मानस को राहवीर योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुये बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर, अस्पताल पहुॅचाने वाले व्यक्ति को राहवीर योजना-2025 के अन्तर्गत रू0 25000 प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अमेठी श्री महेन्द्र बाबू गुप्ता द्वारा स्कूली वाहनों की जॉच करते हुये सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में यथा सीटबेल्ट लगाकर ही रखे, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करे , गाड़ी की स्पीड कम से कम रखे, दायें व बाये मुड़ने से कुछ समय पहले ही इंडिकेटर दे ,अपने आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बना कर चलें आदि सड़क सुरक्षा उपायों के प्रति स्कूली चालकों को जागरूक किया गया तथा मानक के अनुरूप न पाये गये वाहनो के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।
0 टिप्पणियाँ