अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना अमेठी । पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह एवं उपनिरीक गोपाल मणि मिश्र , हे0का0 हेमन्त यादव,मो0 जावेद,नीरज यादव मोहित मिश्रा सोनू यादव ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 44 बीके 0816 सवार 02 अभियुक्त पवन कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पिलाई मजरा निमडी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या व हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी महुली थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । मोटरसाइकिल उपरोक्त के कागज मांगने पर दिखा न सके । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0 टिप्पणियाँ