बेसिक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पेयरिंग ऑफ स्कूल/मर्जर के विरोध में प्रोटॉन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


बेसिक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पेयरिंग ऑफ स्कूल/मर्जर के विरोध में प्रोटॉन ने  मुख्यमंत्री  को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
अमेठी। प्रदेश नेतृत्व प्रो.(डॉ.) मनोज कुमार प्रदेश अध्यक्ष प्रोटान उत्तर प्रदेश  के आवाहन पर मंगलवार को प्रोफेसर टीचर एण्ड नॉन टीचिंग एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन प्रोटान जनपद अमेठी के द्वारा  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित बेसिक के विद्यालयों के पेयरिंग ऑफ स्कूल नीति के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के के कनौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री  को यह निर्णय वापस लेकर सरकार की जन कल्याणकारी छवि को बढ़ावा देना चाहिए। विद्यालय के पेयरिंग करने से एक विद्यालय तो बन्द ही होगा, उसमें कार्यरत शिक्षामित्र अनुदेशक रसोइया कहां जायेंगें, इस पर विभाग ने कोई ठोस नियम नहीं निर्धारित किया है। साथ ही यह गरीब, संसाधनहीन अभिभावकों के बच्चों के शिक्षा का अधिकार जो कि उनके जीवन का मौलिक अधिकार है, से वंचित किया जा रहा है।
आगे प्रदेश महासचिव ने संगठन के बारे में उपस्थित साथी शिक्षकों को विस्तार से बताते हुए, संगठन से जुड़ने, जोड़ने के साथ साथ विस्तार करने की बात कही।
 अन्त में जिला महासचिव जी ने आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि यह संघर्ष जरूरत पड़ने आगे जारी रखा जाएगा। साथ ही ज्ञापन में उपस्थित सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।

ज्ञापन देने में  के. के. कनौजिया जिला अध्यक्ष, लाल चन्द्र यादव, हरिकेश यादव, फूल चन्द्र, राम देव श्रीकांत शर्मा, सिद्धनाथ, नन्द कुमार रावत, उदयराज, मंशाराम, मोहम्मद आदिल, रिंक प्रसाद यादव, उमेश कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार प्रेम चन्द्र यादव, हरि प्रसाद(जिन गुरुजनों के नाम छूटे हों उनसे क्षमा याचना करते हुए) सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ