जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी भी उपस्थित रहकर जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील मुसाफिरखाना में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील गौरीगंज में 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया तथा तहसील अमेठी में 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी,क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना सतीश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी जगदीशपुर राम ललित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ