पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र द्वारा थाना कमरौली का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
दुल्हन की तरह सजाया गया था थाना कमरौली
साफ सफाई रंगाई पुताई की बेहतर व्यवस्था
जन शिकायतों को प्राथमिकता पर थाना अध्यक्ष निस्तारित करें - पुलिस महानिरीक्षक
अक्षय प्रताप यादव( सम्पादक)।
अक्षय मेल समाचार अमेठी । पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा थाना कमरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सलामी गार्द की सलामी ली गयी तदोपरान्त थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
0 टिप्पणियाँ