सराहनीय कार्य थाना जामो पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस टीम
चोरी का खुलासा, चोरी के 29 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 05 लाख रुपये), 01 अदद डमी मोबाइल व 01 अदद लैपटाप के साथ 01 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार ।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। अमेठी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया हैं जिसमें चोरी के 29 एन्ड्राइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 05 लाख रुपये), 01 डमी मोबाइल व 01 लैपटाप के साथ 01 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार किया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार शशिघर मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा पुत्र केशवराम मिश्र निवासी ग्राम पूरे विश्राम का पूरवा मजरे उमराडीह थाना जामो जनपद अमेठी द्वारा दिनांक 15.02.2025 को थाना जामो पर लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया कि वादी की दुकान की दीवाल काटकर रुपये व मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है । उक्त सूचना पर थाना जामो पर मु0अ0सं0 31/25 धारा 305,331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है ।
0 टिप्पणियाँ