प्राथमिक विद्यालय शादीपुर में नई मॉड्यूलर डेस्क-बेंच का बीएसए ने किया लोकार्पण।

प्राथमिक विद्यालय शादीपुर में नई मॉड्यूलर डेस्क-बेंच का बीएसए ने किया लोकार्पण।

शादीपुर, अमेठी। ग्राम प्रधान शादीपुर द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्राथमिक विद्यालय शादीपुर को लगभग 2 लाख रुपये की लागत से मॉड्यूलर टाइप डेस्क-बेंच प्रदान की गई हैं।
इन आधुनिक डेस्क-बेंचों के लोकार्पण समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमेठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर इनका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार तिवारी ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई में और अधिक सुविधा मिलेगी एवं उनका शैक्षिक विकास बेहतर होगा।
श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारना उनकी प्राथमिकता है, और भविष्य में भी वे विद्यालयों के विकास हेतु हर संभव प्रयास करते रहेंगे। इस मौके परलवकुश पांडे पद्माकर मिश्रा मनीष पांडे महेंद्र सिंह रविंद्र प्रताप सिंह देवबक्श यादव जनार्दन  रामचंद्र अमित कुमार त्रिपाठी  संत शरण सिंह ग्राम प्रधान शादीपुर भरत कुमार सिंह रश्मि लता अग्रहरि किरण शुक्ला विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ