पोलवाट के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु पटेल ने जीता गोल्ड मेडल। अपने लक्ष्य को ऊंचे रखो अंशु और तब तक मत रुको जब तक तुम ओलंपिक तक ना पहुंच जाओ। - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक घनश्याम यादव।

पोलवाट के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु पटेल ने जीता गोल्ड मेडल। 

अपने लक्ष्य को ऊंचे रखो अंशु और तब तक मत रुको जब तक तुम ओलंपिक तक ना पहुंच जाओ।   - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक घनश्याम यादव।
संवाददाता रणविजय सिंह यादव ।
मऊआइमा  प्रयागराज ।अटूट  संकल्प में वह शक्ति है जो कितनी भी बधाए  क्यों ना आए उन पर निरंतर विजय प्राप्त करता हुआ आगे बढ़ता चला जाए ऐसे दृढ़ संकल्पित व्यक्ति के पीछे हटने की कोई गुंजाइश ही नहीं होती है अतः हमें चाहिए कि हम विजय श्री होने का दृढ़ संकल्प  करें जो भी कार्य करें वह पूरा मन लगाकर करें संकल्प और आत्मविश्वास के द्वारा किए गए कार्य में असीम उत्साह होता है हमारी कार्य क्षमता कई गुना बढ़ जाती है । इसी प्रकार अंशु पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित कर दिया कि धरती वीरों से खाली नहीं।

 मऊआइमा विकासखंड के पिलखुवा गांव निवासी अंशु पटेल ने मंगलवार को भुवनेश्वर  स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 39 वे नेशनल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंशू ने 4.90 मीटर ऊंची छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्र के पटल पर अपनी चमक बिखेरा। अंशु पटेल स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई भी कर रहा है
अंशु पटेल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम टी टी नगर में नियुक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक घनश्याम यादव को दिया।
अंशु पटेल की सफलता पर फूलपुर सांसद दीपक पटेल जी क्षेत्रीय विधायक गीता शास्त्री जी पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल धर्मराज सिंह पटेल एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज सामी जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन प्रधान संघ अध्यक्ष राम तीरथ यादव आज ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ