रास्ते में जल जमाव की समस्याओं को लेकर रेखा सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने BDO से की मुलाकात*

प्रवीण कुमार मछलीशहर 

मछली शहर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पहाड़पुर के निकामुद्दीन पुर गांव का संपर्क मार्ग  जो पराहित, मतरी होते हुए कई गांव में जाता है
जहां पर लगभग 4 वर्षों से जल जमाव होने के कारण स्थानीय लोग डेंगू मलेरिया व आदि बीमारियों से पीड़ित होते रहते हैं साथ ही मछलीशहर व इस गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करने पर मजबूर हैं
जिस समस्या को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष जौनपुर रेखा सिंह ने ग्राम सभा पहाड़पुर निकामुद्दीनपुर पहुंची और स्थानीय लोगों का समस्या को सुनी और तत्काल मछली शहर ब्लॉक के बीडीओ साहब से मिल जल जमाव की समस्याओं को बताई इसके बाद बीडीयो साहब ने  इस समस्या को देखने के लिए एडिओ पंचायत को भेजें और एडिओ पंचायत ने रास्ते में जल भराव की समस्याओं को देखा और इस समस्या को दूर करने के लिए आश्वासन दिए वहीं कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष जौनपुर रेखा सिंह ने कहा अगर इस जल जमाव की समस्या 15 दिन के अंदर दूर नहीं हुआ तो मैं मछली शहर ब्लॉक में धरना देने के लिए मजबूर हूं 
इस मौके पर  वीरेन्द्र कुमार, सूबेदार  ,आशीष कुमार यादव ,रामप्यारे यादव ,धर्मराज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ