सत्ता का दुरूपयोग कर रही है भाजपा-अखिलेश यादव
लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा-अखिलेश यादव
अमेठी । सपा सुप्रीमों व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने एक दिवसीय अम्बेडकनगर दौरे से लखनऊ वापस लौटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हलियापुर के पास सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने उनका स्वागत किया।इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया
बुधवार की देर शाम अंबेडकरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लखनऊ वापस लौट रहे थे।सपा मुखिया अखिलेश यादव के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से वापस लौटने की भनक मिलने पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ हलियापुर स्थित 81पॉइंट पर पहुंचे ।वही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चहेते कार्यकर्ता जयसिंह को देख अपना काफिला रुकवा दिया।इस दौरान सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने उन्हें डीएपी खाद किसानों की समस्याओं सहित अन्य मामलों की जानकारी दी।स्वागत व कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता का दुरुपयोग करने पर उतारू है और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है।सपा का बढ़ता जनाधार देख भाजपा बौखलाई उन्होंने और घबराई है,उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सब लोग मिलजुल कर काम करें ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और समाजवादी सरकार चुनेगी.
इस मौके पर सुधांशु शर्मा,सतीश यादव,नागेश,बब्बन,देव बक्स, पुष्पेंद्र,जयप्रकाश निषाद, रामप्रसाद तिवारी, सुभाष, घनश्याम, हरीष कुमार, शेर बहादुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
0 टिप्पणियाँ