11 हजार लाइन पर गिरा बबुल का पेड़,63 केवीए ट्रांसफार्मर खंभा सहित गांव की सड़क पर गिरा ,घंटो आवागमन बाधित रहा ।विद्युत विभाग की लापरवाही से दर्जनों पुरवो की आपूर्ति रहेगी बाधित

11 हजार लाइन पर गिरा बबुल का पेड़,63 केवीए ट्रांसफार्मर खंभा सहित गांव की सड़क पर गिरा ,घंटो आवागमन बाधित रहा ।
विद्युत विभाग की लापरवाही से दर्जनों पुरवो की आपूर्ति रहेगी बाधित


मुसाफिरखाना अमेठी।बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कादूनाला थौरी रोड स्थित पूरे ठकुराइन गांव के पास सड़क के किनारे स्थित बबूल का पेड़ 11हजार लाइन पर गिर गया।जिसकी चपेट मे आने से कुछ दूरी पर स्थित 63 केवीए ट्रांसफार्मर खंभा सहित गांव की सड़क पर गिर गया।जिसके कारण घंटे भर तक आवागमन प्रभावित रहा ।

बीते दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बरसात के कारण सड़क के किनारे खड़ा बबूल का पेड़ भरभरा कर गिर गया।पेड़ की चपेट मे आने से 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तार टूट कर सड़क पर गिर गए जिसके कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।वही कुछ दूरी पर स्थित 63 केवीए ट्रांसफार्मर भी खंभा सहित गांव के अंदर को जाने वाली सड़क पर गिर गया।जिसके कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया।सूचना के करीब एक घंटे बाद वन विभाग के कर्मी व विद्युत विभाग का एकमात्र कर्मी इंद्र राज मौके पर पहुंचे ।इंद्र राज ने विद्युत तार को खोलकर आवागमन शुरू कराया ।वही मामले में विद्युत विभाग के जिम्मेदार आलाधिकारियों की उदासीनता तब सामने आई जब सूचना के दो घंटे बाद तक मौके पर दूसरा कोई कर्मी नही पहुंच सका ।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जीत बहादुर यादव के मिलकर गांव की सड़क पर गिरे खंभे व तार को हटवा कर आवागमन शुरू कराया ।जबकि 11 हजार लाइन गिरने से पूरे ठकुराइन नेवादा पूरे दलई कंजास भैदपूर सादीपुर सरैया सबलशाह गाजनपुर दुवारिया सहित करीब दर्जन भर ग्राम पंचायत के सभी पुरवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ