राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’’ पर एक विशाल जन-जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह एवं मा0 सदस्य विधान परिषद, जौनपुर मुख्य अतिथि के रूप में श्री बृजेश सिंह ’प्रिन्शू’ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त रैली में कुॅवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कालेज की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत तम्बाकू मुक्त अभियान 24 सितम्बर 2024 से 23 नवम्बर 2024 कुल 02 माह के लिये अभियान चलाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि विश्व में लगभग 60 लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से अपनी जान गवाते है । 6.5 सकेण्ड में एक धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की मौत होती है। भारत में कैन्सर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 तम्बाकू के प्रयोग के कारण मरते है। नोडल अधिकारी डा0 राजीव यादव तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा बताया कि अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी Global Youth Tobacco Survey- 2021 जारी किया गया है, जिसके अनुसार 23 प्रतिशत लडके एवं 24 प्रतिशत लडकियों द्वारा किसी न किसी रूप में तम्बाकू उत्पादों का उपयोग, 22 प्रतिशत विद्यार्थिर्यो द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर परोक्ष धुर्मपान किया जा रहा है, साथ ही साथ हम GATS-2 की रिपोर्ट देखे तो 23.1 प्रतिशत पुरूष, 3.2 प्रतिशत महिलाये और सभी वयस्को का 13.5 प्रतिशत वर्तमान में तम्बाकू का सेवन करते है। उनके द्वारा युवाओं को तम्बाकू की लत से दूर रखने एवं युवा को तम्बाकू की जोखिम के कारको से अवगत कराया गया। साथ ही साथ समस्त जनपद में तम्बाकू नियंत्रण कानून कोटपा-2003 के समस्त धाराओं की प्रभावी क्रियांवन्य में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं एन0सी0डी0 सेल के समस्त कर्मचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एफ0एल0सी0 जय प्रकाश गुप्ता ने किया।

0 टिप्पणियाँ