प्राथमिक विद्यालय अमियां व आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत अरगवां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

प्राथमिक विद्यालय अमियां व आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत अरगवां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने  विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमियां व आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत अरगवां में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पठन-पाठन सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया एवं संबंधित शिक्षक गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली तथा मिड डे मील एवं हाट कुक्ड योजना में दिए जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अरगवां में कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में नालियों, सड़कों की साफ सफाई होती पाई गई, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से संचारी रोगों के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ