वन महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माणाधीन पुलिस लाइन गौरीगंज में किया गया पौधरोपण।जन सामान्य से "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की अपील की गई।

वन महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माणाधीन पुलिस लाइन गौरीगंज में किया गया पौधरोपण।

जन सामान्य से "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की अपील की गई।

अमेठी। वन महोत्सव के अवसर पर आज जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार सिंह द्वारा भूमि पूजन कर “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, जन अभियान-2024” के तहत निर्माणाधीन पुलिस लाइन गौरीगंज में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस से "एक पेड़ मां के नाम" अवश्य लगाने एवं व्यापक प्रचार प्रचार करने की अपील की गयी। वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

इस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ