एसडीएम ने थानाध्यक्ष के साथ किया ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण ।अक्षय मेल समाचार।

एसडीएम ने थानाध्यक्ष के साथ किया ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण ।
अक्षय मेल समाचार।

मुसाफिरखाना अमेठी।भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेरवा के पूरे ठकुराइन में ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर विवाद की सूचना पर एसडीएम व एसओ ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए विवाद को सुलझा दिया ।
गंगरेवा ग्राम पंचायत के पूरे ठकुराइन गांव में मुहर्रम व ताजिया जुलूस के रास्ते में अवरोध व जल भराव की सूचना पर सोमवार की सुबह एसडीएम प्रीति तिवारी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्र के साथ मौके पर पहुंच कर ताजिया स्थल के साथ ही निकलने वाले जुलूस के रूट का स्थलीय निरीक्षण किया ।ताजियादारों ने बताया कि कनकू पुर गांव की भी तीन ताजिया यही के कर्बला में दफनाए जाने की परंपरा है ।इस दौरान एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि वे सभी इस संबंध में बात करेगी ।वही मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान जीत बहादुर यादव को रास्ते में मिट्टी आदि का कार्य शीघ्र ही कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों को आपस में मिलजुल कर मनाएं ।निरीक्षण के दौरान तजियादार मोहम्मद अहमद रूपेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ