प्रभावितों को शीघ्र ही पहुंचाई जायेगी सहायता राशि - राहुल सिंह।
मुसाफिरखाना अमेठी।सोमवार की दोपहर में क्षेत्र के चंदीपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे करीब दर्जन भर परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे चंदीपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से देवी प्रसाद सोहन लाल कन्हाई हीरालाल ओम प्रकाश शिव नारायण हरिश्चंद राम सुफल राम अचल संतोष कुमार श्यामपति के घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गई।भीषण गर्मी के कारण आग को बुझाने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों और उपनिरीक्षक अंबिका सिंह ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में सफल हुए वही राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि दी जाएगी।
0 टिप्पणियाँ