जनता की प्रगति की नींव है संविधान, इसे बदलने की कोशिश कर रही भाजपा-- अखिलेश यादव
अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता है मैं कहीं नहीं गया, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी हूं। - राहुल गांधी
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी।जिले की पवित्र स्थली नन्द महर धाम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अमेठी में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करते हुए गठबंधन प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के लिए वोट मांगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी सर्वप्रथम नंदमहर धाम पर पहुंचकर माथा टेका। दर्शन के बाद नेताद्व्य अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने विशाल जनसमुदायको
एमएम
नंदमहर मैदान में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं कहीं नहीं गया, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा वालों की हर बात झूठ निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था, सड़कों पर कीलें लगवा दी थी। गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं भरने देते थे लेकिन, किसानों ने परवाह नहीं किया।
नंदमहर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। कहा कि 2024 का चुनाव अलग चुनाव है। पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने कहा है कि इस संविधान को खत्म कर देंगे, नष्ट कर देंगे, फेंक देंगे। कहा कि यह गांधी जी, अंबेडकर जी, जवाहरलाल नेहरू और हिंदुस्तान के सभी नागरिकों की देन है। संविधान की रक्षा करना है। संविधान को दिखाते हुए कहा कि हिंदुस्तान में चाहे जमीन का अधिकार हो, किसानों की मदद हो, हरित व सफेद क्रांति जो भी प्रगति हुई है, इस किताब के बल पर हुई है यही आपकी प्रगति की नींव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको नष्ट करना चाहते हैं। अगर यह गायब हो जाएगा तो पब्लिक सेक्टर खत्म हो जाएगा, नौकरियां खत्म हो जाएंगी, महंगाई आसमान तक पहुंच जाएगी्र रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा। इसके बाद लोगों सारे हक एक के बाद एक छीन लिए जाएंगे। कहा कि सच्चाई यह है कि इसके बिना हिंदुस्तान में 22-25 अमीर लोगों के पास हक बचेंगे, किसानों, माताओं, युवाओं के हक सब छीन लिए जाएंगे। इसलिए सबसे जरूरी काम है सब इस संविधान की रक्षा करना है।
कहा कि भाजपा चाहती है कि देश में 22-25 लोग अमीर रहे और गरीब लोग गरीब रहे। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 16 लाख करोड़ का कर्ज 22-25 लोगों का माफ किया है। 24 साल के मनरेगा का पैसा 22 लोगों की जेल में डाल दिया। हमने कर्ज माफी की थी 70000 करोड़ की, पीएम ने 22 लोगों का कर्ज माफ कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर जनता को लखपति बनाएंगे। अमेठी के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी, उत्तर प्रदेश के गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी, हर प्रदेश के गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, पांच जून को हम कानून बना देंगे, उस महिला के बैंक एकाउंट में साल का हर माह 8500 रुपये आएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों को सही दाम नहीं मिलता है। आलू और गन्ना की फसल का सही दाम नहीं मिलता। मार्केट में जाओ कुछ भी खरीदो, उस पर प्राइस लिखी होती है लेकिन जब किसान अपना माल बेचता है तो उससे कहा जाता है सही पैसा नहीं मिलेगा। चार जून के बाद कानूनी मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) मिलेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेठी की जनता पर आक्रमण किया। हम फूड पार्क लाए थे, फूड पार्क से अमेठी बदल जाती। 40 अलग-अलग कारखाने लगते, चिप्स के टमाटर केचप के अलग-अलग कारखाने लगते लेकिन इसे छीन लिया गया। फूड पार्क लाखों लोगों की जिंदगी बदलता, ट्रिपल आईटी छीन लिया साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बनते ही इसे खत्म करेंगे।
0 टिप्पणियाँ