एसडीएम मुसाफिरखाना की चलती गाड़ी में लगी अचानक आग, बालबाल बचे एसडीएम और अन्य कर्मी।

एसडीएम मुसाफिरखाना की चलती गाड़ी में लगी अचानक आग, बालबाल बचे एसडीएम और अन्य कर्मी।
मुसाफिरखाना अमेठी।तहसील मुख्यालय से गौरीगंज मीटिंग में शामिल होने जा रहे एसडीएम के वाहन में अचानक इंजन से धुंआ उठता देख चालक ने वाहन को रोक दिया ।वही चालक की सूझ बूझ से वाहन में सवार एसडीएम सहित अन्य कर्मी बाल बाल बच गए।

गुरुवार की दोपहर करीब में अपने सरकारी वाहन से एसडीएम अभिनव कनौजिया जिला मुख्यालय गौरीगंज में मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में बहोरखा गांव के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और गाड़ी से धुंआ उठने लगा। चालक देवानंद तिवारी ने सुझबुझ का परिचय देते हुए आनन फानन में गाड़ी रोक कर  आसपास मौजूद लोगों की सहायता से आग बुझाने में कामयाब हुए ।सूचना पर मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ