राजेश सिंह श्रेयस हुए अनागत मार्तण्ड सम्मान से सम्मानित
लखनऊ
अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में एक अनागत काव्य एवं सम्मान गोष्ठी रमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता महेश एवं विशिष्ट अतिथि विजय शंकर शुक्ला अवशेष थे। सम्मान समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं प्रतिभा श्रीवास्तव की सुमधुर वाणी वंदना से हुआ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लेखक साहित्यकार राजेश कुमार सिंह श्रेयश को अनागत मार्तण्ड सम्मान से संस्था द्वारा माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानितकिया गया।
काव्य गोष्ठी में सर्वश्री रमा शंकर सिंह, डॉ अजय प्रसून, महेश चंद्र गुप्ता महेश, विजय शंकर शुक्ला अवशेष, भ्रमर बैसवारी, राम राज भारती, प्रवीण पाण्डेय आवारा, राजेश कुमार सिंह श्रेयस, अतुल राय, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी, मनमोहन बाराकोटी, अरविंद रस्तोगी साहित्य कार, नीलिमा श्रीवास्तव एवं प्रतिभा श्रीवास्तव सहित अन्य कवियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं का पाठ किया।
रिपोर्ट - पण्डित बेअदब लखनवी

0 टिप्पणियाँ