डॉक्टर महेंद्र कुमार मिश्र पर भाजपा ने जताया भरोसा,लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष मनोनीत।

डॉक्टर महेंद्र कुमार मिश्र  पर भाजपा ने जताया भरोसा,लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष मनोनीत।

अक्षय मेल समाचार। मुसाफिरखाना अमेठी। भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर महेंद्र कुमार मिश्र की सक्रियता और कर्मठता को देखते हुए लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना  मनोनीत किया है। श्री मिश्र के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। डॉक्टर महेंद्र कुमार मिश्र केभारतीय जनता पार्टी मंडल मुसाफिरखाना का दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र वासियों और लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला है। भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण मिश्र सहित भाजपा कार्यकर्ता राकेश शुक्ला,राम गोपाल कौशल, अनिल मिश्र, गंगेश शुक्ला  सहित काफी संख्या में क्षेत्र वासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला  ने साथियों के साथ मंडल अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर अंग वस्त्र व फूल माला पहनकर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ