विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखंड मछली शहर की ग्राम पंचायत बनगांव ,और बोडेपुर की ग्राम पंचायत मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखंड मछली शहर की ग्राम पंचायत बनगांव ,और बोडेपुर की ग्राम पंचायत मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
                 लोकसभा क्षेत्र सदर जौनपुर के ग्रामसभा बनगांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र विक्रम मण्डल अध्यक्ष भाजपा सम्मिलित हुए।
     अध्यक्ष जी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया व उपस्थित जन-मानस को संबोधित किया गया और गभर्वती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया और उपस्थित लोगो को विकसित भारत हेतु संकल्प दिलाया गया।
                आज स्वास्थ्य शिविर में कुल 41 लोगों की जांच की गयी जिसमें 30 लोगो की टी.बी की जांच की गयी। 23 सिकल सेल एनीमिया की जांच की गयी, पीएम उज्ज्वला योजना के 17 नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। 379 लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-के0वाई0सी0 की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
             सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार किया गया।
            कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न/मिलट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया।
             स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शामिल ग्राम प्रधान सुनील कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम नारायण गौतम आपूर्ति विभाग से मनोज कुमार मिश्रा,विनय सरोज, कोटेदार बोडेपुर संदिप सिंह , वीरेन्द्र कुमार यादव, व ग्राम वासी उपस्थिति रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ