जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वंदन चयन समिति एवं 15वे वित्त आयोग के अंतर्गत कार्ययोजना के प्रस्ताव की बैठक संपन्न हुई।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष सभी नगर पंचायतों से नाले का निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु वाहन क्रय, रिबोरिंग, पाइपलाइन विस्तार, इंटरलॉकिंग, वाटरशेड प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, तालाब सुंदरीकरण, परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर से संतृप्त कराए जाने हेतु आवश्यक कार्य आदि हेतु अनुमानित बजट के  साथ प्रस्ताव रखा गया।
             जिलाधिकारी ने समस्त ईओ को निर्देशित किया कि निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे, डुप्लीकेसी न होने पाए। जनहित से जुड़े आवश्यक कार्य को प्राथमिकता पर रखकर पूर्ण कराए।
          इसके पश्चात जिलाधिकारी ने वंदन योजना के तहत प्रत्येक नगर पंचायत से दो सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मंदिरों एवं स्थलों के अवस्थापन एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव पेश करने हेतु निर्देशित किया।
           बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपजिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक, नगर पंचायत अध्यक्षगण, समस्त ईओ, जिला सूचना पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ