शिक्षकों के आदर्श हैं डा० राधा कृष्णन- हरि प्रसाद यादव

शिक्षकों के आदर्श हैं डा० राधा कृष्णन- हरि प्रसाद यादव 

  अक्षय मेल ब्यूरो ।       मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में शिक्षक दिवस का पावन पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के वरिष्ठ सहायक शिक्षक हरि प्रसाद यादव  ने उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को  बताया कि  डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के


जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।   डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू


विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था ।  डा० राधा कृष्णन का जन्म सन- 1888 ई० को तमिलनाडु में हुआ था। इस मौके पर  सहायक अध्यापक अनुप्रास गुप्ता सालिक राम मौर्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ