हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम दिलाई गई पंच प्रण की शपथ।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मेरी माटी  मेरा देश कार्यक्रम दिलाई  गई पंच प्रण   की शपथ।

 अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी।  आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में संजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृत संकल्पित करने के लिए पूरे देश में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड मुसाफिरखाना के ब्लॉक संसाधन केंद्र मुसाफिरखाना खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई तथा विभिन्न विद्यालयों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन।  कार्यक्रम में अध्यापकों बच्चों और क्षेत्रीय लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई तथा शहीदों का नमन किया गया ।  मेरी माटी  मेरा देश कार्यक्रम प्रा वि उमामिश्रपुर  गुन्नौर सदीपुर गाजनपुर दुवारिया मुसाफिरखाना निर्मला देवी पब्लिक स्कूल भारत पब्लिक स्कूल सहित सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया उक्त मौके पर प्रा वि उमामिश्रपुर   कार्यक्रम में प्र अ विवेक मिश्र, राधेश्याम,शि मि प्रतिमा पांडेय व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में सत्य कुमारी सिंह प्रीति तिवारी राजेंद्र यादव निर्मल कुमार अरविंद सिंह हरि प्रसाद यादव अनुप्रास गुप्ता सालिक राम मौर्य सुमन प्रजापति सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सादीपुर में दिनेश तिवारी ने बच्चो और ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ