आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ एवं ’हर घर तिरंगा अभियान का जनपद में धूम-धाम से आयोजन किया गया।
’’मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान 09 अगस्त, 2023 के तहत पंच प्रण शपथ लेते हुए भारत सरकार की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर सेल्फी (सामूहिक/एकल) अपलोड करते हुए सार्टिफिकेट प्राप्त किया गया।जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंच प्राण की शपथ दिलाई। पंच प्राण इस प्रकार हैं - अधिक दृढ़ विश्वास और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। गुलामी के किसी भी लक्षण से छुटकारा पाएं, भारत के इतिहास पर गर्व करें, एकता की शक्ति, नागरिकों के कर्तव्य।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार जिला सूचना कार्यालय जौनपुर, कार्यालय उपायुक्त उद्योग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, विभिन्न विभागों, सहित जनपद के समस्त तहसील, खंड विकास कार्यालय, ग्राम पंचायतों में शपथ दिलाई गई।

0 टिप्पणियाँ